Kotdwar: कोटद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विजिलेंस टीम ने फायर स्टेशन कोटद्वार में तैनात लीडिंग फायरमैन रणधीर सिंह को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई फायर स्टेशन के पास की गई, जहां आरोपी शिकायतकर्ता से रकम ले रहा था।
जानकारी के अनुसार, रणधीर सिंह ने मालिनी वैली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, कोटद्वार की बिल्डिंग की फायर एनओसी के नवीनीकरण के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता द्वारा मामले की शिकायत विजिलेंस से की गई, जिसके बाद योजना बनाकर ट्रैप लगाया गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया।
विजिलेंस अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है और विजिलेंस की सख्ती से भ्रष्टाचारियों में डर का माहौल है।

Chief Editor, Aaj Khabar
