Headlines

Haldwani: हल्द्वानी के लामाचौड़ में चलती टाटा पंच में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Haldwani: हल्द्वानी के लामाचौड़ में चलती टाटा पंच में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
शेयर करे-

Haldwani: नैनीताल जिले के लामाचौड़ क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती टाटा पंच कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि वाहन चला रहे युवक ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना के चलते कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

जानकारी के अनुसार, करण नेगी निवासी गांधी आश्रम, पीपलपोखरा नंबर-1 सोमवार रात अपनी टाटा पंच कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लामाचौड़ क्षेत्र में पहुंचे, कार के इंजन हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई। आग लगते ही करण नेगी ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोका और बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सड़क से गुजर रहे वाहनों को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

मुखानी थाने के एसओ सुशील जोशी ने बताया कि देर रात कार में आग लगने की सूचना मिली थी। चालक पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच अग्निशमन विभाग द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *