Headlines

Mussoorie: मसूरी में आईटीबीपी जवान की आत्महत्या, पिथौरागढ़ यूनिट से दो माह पूर्व हुआ था स्थानांतरण

Mussoorie: मसूरी में आईटीबीपी जवान की आत्महत्या, पिथौरागढ़ यूनिट से दो माह पूर्व हुआ था स्थानांतरण
शेयर करे-

Mussoorie: मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के एक जवान ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान दो महीने पहले ही पिथौरागढ़ यूनिट से मसूरी ड्यूटी पर आया था। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, यूनिट 14 पिथौरागढ़ पर नियुक्त कांस्टेबल चेतराम मीणा (38), पुत्र राम फल मीणा, निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा (राजस्थान) ने अपने कमरे की खिड़की के कुंडे में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची टीम ने वीडियोग्राफी कराई और शव को उतारकर अस्पताल भिजवाया।

जांच में यह भी सामने आया है कि जुलाई 2025 में पिथौरागढ़ में तैनाती के दौरान जवान ने आत्महत्या का प्रयास किया था। मामले की जांच संबंधित विभागीय स्तर पर की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *