Headlines

Mathura: मथुरा के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी

Mathura: मथुरा के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी
शेयर करे-

Mathura: मथुरा जिले के महावन तहसील क्षेत्र अंतर्गत खप्परपुर गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई। मृतकों में पति-पत्नी के साथ उनकी दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मनीष (35 वर्ष), उनकी पत्नी (30 वर्ष), पुत्र पंकज (ढाई वर्ष), बेटियां प्रियांशी (4 वर्ष) और हनी (5 वर्ष) बताए जा रहे हैं। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार सोमवार देर शाम मनीष घर दूध लेकर आया था, जिसके बाद पूरे परिवार की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई। आशंका जताई जा रही है कि दूध में जहरीला पदार्थ मिला हो सकता है, हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीण कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

इस मामले में एसपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम खप्परपुर गांव पहुंची, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *