Headlines

Mussoorie: मसूरी में कमरे से युवक का संदिग्ध शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस ने फॉरेंसिक जांच शुरू की

Mussoorie: मसूरी में कमरे से युवक का संदिग्ध शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस ने फॉरेंसिक जांच शुरू की
शेयर करे-

Mussoorie: पहाड़ों की रानी मसूरी के 12 कैंची क्षेत्र में एक 36 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि युवक पिछले दो दिनों से कमरे से बाहर नहीं निकला था। संदेह होने पर स्थानीय लोगों और मकान मालिक ने दरवाजा खोला तो युवक बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी युवक के रूप में हुई है, जो मसूरी में किराए के कमरे में रहकर रोजमर्रा के काम कर रहा था। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएंगे। कमरे को सील कर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क साध रही है और उनकी तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं जबकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *