Headlines

Mumbai: धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती, झूठी निधन अफवाहों पर हेमा मालिनी और एशा देओल ने जताई कड़ी नाराज़गी

Mumbai: धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती, झूठी निधन अफवाहों पर हेमा मालिनी और एशा देओल ने जताई कड़ी नाराज़गी
शेयर करे-

Mumbai: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। सोमवार देर रात सोशल मीडिया और कुछ चैनलों पर उनके निधन की झूठी खबरें फैलने लगीं, जिसे लेकर परिवार ने कड़ी आपत्ति जताते हुए स्थिति स्पष्ट की।

मंगलवार सुबह पत्नी हेमा मालिनी और बेटी एशा देओल अस्पताल पहुंचीं। दोनों के चेहरों पर चिंता साफ नज़र आई। एशा भावुक और नाराज़ दिखीं और मीडिया से अपील की कि बिना पुष्टि के संवेदनशील खबरें न फैलाएं।

धर्मेंद्र की सेहत को लेकर फैल रही अफवाहों पर हेमा मालिनी ने एक्स पर कड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि ऐसे गैर-जिम्मेदाराना दावे अस्वीकार्य हैं और परिवार की प्राइवेसी का सम्मान जरूरी है। एशा देओल ने भी इंस्टाग्राम पर पिता की हालत स्थिर होने की जानकारी दी और झूठी खबरें फैलाने पर नाराज़गी जताई।

सोमवार को हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की एक तस्वीर साझा कर फैंस से दुआ करने की अपील की। सनी देओल की टीम ने भी बयान जारी कर पिता की हालत स्थिर बताई और गलत अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी।

सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और उनकी स्थिति नियंत्रण में है। परिवार ने फैंस से सिर्फ अधिकृत स्रोतों पर भरोसा करने की अपील की है। फैंस और परिजन उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *