Headlines

Mumbai: मुंबई में CJP का देशव्यापी आंदोलन आज, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में धांधली के आरोपों को लेकर प्रदर्शन

Mumbai: मुंबई में CJP का देशव्यापी आंदोलन आज, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में धांधली के आरोपों को लेकर प्रदर्शन
शेयर करे-

Mumbai: कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन शुरू किया गया है। आंदोलन की शुरुआत मुंबई से की जा रही है, जिसे आगे देश के अन्य शहरों तक ले जाने की घोषणा पार्टी की ओर से की गई है।

सीजेपी का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूचियों और विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पार्टी इन मुद्दों को चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली और मतदाताओं के अधिकारों से जोड़ते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। हालांकि, निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सत्यापन अभियान का उद्देश्य दोहरे और अपात्र नामों को हटाना बताया गया है। 

मुंबई में सीजेपी ने शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की योजना बनाई थी, लेकिन मुंबई पुलिस ने इसके लिए अनुमति नहीं दी। इसके बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गांधी जयंती पर जेल भरो आंदोलन करने की घोषणा की थी। 

सीजेपी की ओर से कहा गया है कि मुंबई के बाद आंदोलन को गोवा, बेंगलुरु, कोलकाता और देश के अन्य शहरों तक ले जाया जाएगा। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर उसका आंदोलन जारी रहेगा। 

वहीं, आज मुंबई और दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। मुंबई में आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके के संबंध में पुलिस द्वारा कुछ समय के लिए हिरासत में लिए जाने की खबरें सामने आई थीं, हालांकि सीजेपी की ओर से बाद में कहा गया कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया था। 

For latest news updates click here

News Update
Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *