Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में 64.80 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 216 ग्राम नशा बरामद

Haldwani: हल्द्वानी में 64.80 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 216 ग्राम नशा बरामद
शेयर करे-

॰ बुलंदशहर से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी में कर रहा था तस्करी, मंडी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी गेट के पास दबोचा गया आरोपी

Haldwani: उत्तराखंड में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसओजी नैनीताल और कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी के कब्जे से 216 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 64.80 लाख रुपये है।

मुख्यमंत्री के ‘मिशन ड्रग फ्री देवभूमि’ और ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

16 नवंबर 2026 को हल्द्वानी मंडी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी गेट के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस और एसओजी की टीम ने एक युवक को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 216 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 392/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतीश कुमार (30 वर्ष) पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी ग्राम गालिबपुर, थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हल्द्वानी की बड़ी मंडी में सब्जी का काम करता है। अधिक पैसा कमाने के लालच में वह अपने गांव के एक व्यक्ति के कहने पर बुलंदशहर से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी लाया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस के एक मामले में पहले जेल जा चुका है। उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, प्रभारी चौकी मंडी, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, प्रभारी चौकी टीपी नगर तथा एसओजी के हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, त्रिलोक रौतेला और कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा व भानू ओली शामिल रहे।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए उसे 2,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *