Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Mumbai: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले 3 बदमाश कोटा पुलिस के हत्थे चढ़े, जानिए क्या था इनका मास्टरप्लान

Mumbai: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले 3 बदमाश कोटा पुलिस के हत्थे चढ़े, जानिए क्या था इनका मास्टरप्लान
शेयर करे-

Mumbai: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में कोटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में शामिल होने के संदेह में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। तीनों आरोपियों को बापर्दा रखा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात के बाद जयपुर से दिल्ली होते हुए नेपाल भागने की फिराक में थे। मामले की आगे की जांच मुंबई पुलिस करेगी, जिसकी टीम कोटा पहुंच चुकी है।

कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि मुंबई पुलिस के डीसीपी क्राइम से सूचना मिलने के बाद कोटा पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था। सूचना मिली थी कि वारदात में शामिल आरोपी ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 15 मिनट में पूरी ट्रेन की तलाशी ली और उसे चारों तरफ से घेर लिया। आरोपियों के भागने की आशंका को देखते हुए रेलवे ट्रैक पर भी पुलिस टीम तैनात की गई थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की योजना जयपुर में ट्रेन से उतरने के बाद बस से दिल्ली पहुंचने और फिर नेपाल की ओर फरार होने की थी। हालांकि, पुलिस की सतर्कता के चलते उनकी योजना नाकाम हो गई। गिरफ्तार आरोपियों में से दो के खिलाफ पहले से बाइक चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला अनिल पंडित, रेहान के संपर्क में था। रेहान ने सोनीपत निवासी एक नाबालिग को भी अपने साथ शामिल किया था। इसके अलावा मुंबई में रहने वाले ऋतिक को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, अनिल पंडित ने कथित तौर पर इन लोगों को वारदात के लिए हायर किया था। हालांकि, इस संबंध में आगे की विस्तृत जांच मुंबई पुलिस करेगी।

पुलिस ने सोनीपत, हरियाणा निवासी रेहान उर्फ सुक्का पुत्र रईसउद्दीन और बिहार के बेगूसराय जिले के पिपरई निवासी ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन को पकड़ा है। ऋतिक कई वर्षों से मुंबई में रह रहा था और रैपिडो चालक के रूप में काम करता था। वहीं, रेहान और नाबालिग के मजदूरी से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।

मुंबई पुलिस करेगी आगे की जांच

एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से फिलहाल कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। मामले की विस्तृत पूछताछ और जांच मुंबई पुलिस करेगी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस के हवाले किया जाएगा। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपियों की भूमिका की जांच में जुटी है।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *