Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मीडिया सरकार की योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाती है। पत्रकारिता समाज का आईना होती है और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मीडिया न केवल जनता को जागरूक करता है, बल्कि सरकार को जन समस्याओं और सुझावों से भी अवगत कराता है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि उत्तरांचल प्रेस क्लब सरकार की नीतियों को नियमित रूप से आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
इस मौके पर उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी के नव निर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, महामंत्री सुरेंद्र डसीला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, कोषाध्यक्ष अनिल चंदोला, संयुक्त सचिव अभय कैतूरा, सम्प्रेक्षक शिवेश शर्मा, और सदस्य योगेश रतूड़ी, रमन जायसवाल, संदीप बड़ोला, असद ख़ान एवं किशोर रावत उपस्थित रहे।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
