Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Dehradun: गौ तस्करों से मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

Dehradun: गौ तस्करों से मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार
शेयर करे-

Dehradun: देहरादून पुलिस की हरभजवाला टीस्टेट के पास गौ तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। घटना में दो बदमाशों को गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी दो दिन पहले बसंत विहार क्षेत्र में गोकशी की घटना में शामिल थे और तभी से फरार थे। शनिवार सुबह पुलिस ने हरभजवाला टीस्टेट के पास जंगल में एक ऑटो को चेकिंग प्वाइंट पर रोका, जिसमें ये बदमाश सवार थे। पुलिस को देखते ही उन्होंने भागने की कोशिश की और पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी। एक के पैर में और दूसरे के हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पहले निजी अस्पताल और फिर कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार बदमाश सहारनपुर के शातिर गौ तस्कर हैं। वे सुबह फिर से जंगल में गोकशी की योजना बना रहे थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *