Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय देहरादून से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो ‘हेलो हल्द्वानी 91.2’ के मोबाइल एप का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाने और आधुनिक तकनीक से नवाचार को प्रोत्साहित करने में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से समाज और संस्कृति की आवाज़ और अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुँचेगी।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
