Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कृषक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के किसान भाई-बहनों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनारस से ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की 20वीं किस्त देशभर के लाभार्थी किसानों को डीबीटी के माध्यम से वितरित की गई।
उत्तराखंड के लगभग 8.28 लाख किसानों को इस योजना के तहत ₹184.25 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की गई। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह योजना देश के करोड़ों अन्नदाताओं को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि एप्पल मिशन और कीवी मिशन के माध्यम से पर्वतीय क्षेत्रों में उद्यानिकी को बढ़ावा मिल रहा है। इसके अलावा किसानों को ₹3 लाख तक का ऋण बिना ब्याज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे कृषि क्षेत्र में आर्थिक मजबूती आ रही है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


