Headlines

Dehradun: देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, सीमेंट ट्रॉले से टकराई कार, चार युवकों की मौत

Dehradun: देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, सीमेंट ट्रॉले से टकराई कार, चार युवकों की मौत
शेयर करे-

Dehradun: थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र के अंतर्गत आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब हरियाणा नंबर की एक तेज रफ्तार कार सीमेंट लदे ट्रॉले से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार, एक मालवहन ट्रॉला सहारनपुर की ओर से देहरादून की तरफ आ रहा था। आशारोड़ी चेकपोस्ट पर जैसे ही ट्रॉले चालक ने ब्रेक मारी, ठीक उसी समय पीछे से तेज गति में आ रही सफेद रंग की मारुति रिट्ज कार (HR 42 E 2701) ट्रॉले के नीचे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग दब गए।

हादसे की सूचना पर क्लेमेंट टाउन थाना पुलिस और फायर सर्विस यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची। कार के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए दरवाजों को कटर से काटा गया। कार में कुल पांच लोग सवार थे। फ्रंट सीट पर बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे की सीट पर बैठे तीन में से दो अन्य की भी अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। एक घायल व्यक्ति का इलाज दून अस्पताल में जारी है।

मृतकों की पहचान हरियाणा निवासी युवकों के रूप में हुई है:

  1. अंकुश पुत्र अजीत, निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत
  2. पारस पुत्र जयकरण, निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत
  3. अंकित पुत्र राजेश, निवासी मेरिडा, तहसील जुलाना, जिला जींद
  4. नवीन पुत्र नरेश, निवासी खेड़ी, तहसील रोहतक

घायल युवक की पहचान विनय पुत्र विजय, निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत के रूप में हुई है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने हादसे में शामिल सीमेंट ट्रॉले (HR 63 F 5353) को कब्जे में लेकर उसके चालक आफताब पुत्र जुल्फिकार, निवासी शेखपुरा कदीम, थाना देहात कोतवाली, जिला सहारनपुर से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई प्रचलित है।

For latest news updates click here 

For English news updates click here 

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *