Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Dehradun: मीका सिंह ने मुख्यमंत्री धामी के फोन के बाद जताया आभार, सुबोध उनियाल से माफी मांगने वाला वीडियो जारी करने की मांग की

Dehradun: मीका सिंह ने मुख्यमंत्री धामी के फोन के बाद जताया आभार, सुबोध उनियाल से माफी मांगने वाला वीडियो जारी करने की मांग की
शेयर करे-

Dehradun: मशहूर गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में गायक मीका सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हस्तक्षेप करने की अपील की है। मीका ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वह मंत्री सुबोध उनियाल से दलेर मेहंदी से माफी मांगने वाला वीडियो जारी करने को कहें।

मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति सम्मान जताया। उन्होंने बताया कि दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद को लेकर मुख्यमंत्री ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से फोन किया था। मीका ने इस पहल के लिए धामी का आभार व्यक्त किया।

मीका ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री धामी को विनम्र और जमीन से जुड़ा हुआ व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री को अच्छी तरह जानते हैं और उनके प्रति बहुत सम्मान रखते हैं।

गायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से एक वीडियो जारी करने को कहें। मीका के मुताबिक, वीडियो में मंत्री दलेर मेहंदी के कार्यक्रम के दौरान उनके नशे में होने संबंधी कथित टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दें और गायक से माफी मांगें।

इस मामले में मीका सिंह की अपील के बाद विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल इस मामले पर क्या रुख अपनाते हैं।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *