Dehradun: उत्तराखंड में सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित समारोह में शाम 6 बजे खेलों की शुरुआत करेंगे।
इस अवसर पर देशभर की 35 टीमों के एथलीट परेड में भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन प्रधानमंत्री को मशाल सौंपेंगे।
राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 14 फरवरी तक चलेगा, जिसमें देशभर के 11,000 से अधिक खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
राज्य की लोक संस्कृति से सजे सांस्कृतिक कार्यक्रम इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया,
केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से, खेल मंत्री रेखा आर्या और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा भी इस आयोजन में मौजूद रहेंगी।
राज्यवार खिलाड़ियों की संख्या:
| राज्य/संघ राज्य क्षेत्र |
खिलाड़ियोंकी संख्या |
|---|---|
| आंध्र प्रदेश | 294 |
| अंडमान व निकोबार | 28 |
| अरुणाचल प्रदेश | 43 |
| असम | 301 |
| बिहार | 196 |
| चंडीगढ़ | 205 |
| छत्तीसगढ़ | 294 |
| दादर एवं नागर हवेली | 13 |
| दिल्ली | 633 |
| गोवा | 172 |
| गुजरात | 354 |
| हरियाणा | 207 |
| जम्मू-कश्मीर | 47 |
| झारखंड | 201 |
| कर्नाटक | 681 |
| केरल | 596 |
| मध्य प्रदेश | 472 |
| महाराष्ट्र | 822 |
| मणिपुर | 387 |
| मेघालय | 53 |
| मिजोरम | 74 |
| नागालैंड | 10 |
| ओडिशा | 423 |
| पांडुचेरी | 56 |
| पंजाब | 479 |
| राजस्थान | 511 |
| सिक्किम | 33 |
| तमिलनाडु | 624 |
| त्रिपुरा | 20 |
| उत्तर प्रदेश | 393 |
| पश्चिम बंगाल | 411 |
| तेलंगाना | 282 |
| लद्दाख | 7 |
| सर्विसेज स्पोर्ट्स बोर्ड | 437 |

Chief Editor, Aaj Khabar
