Headlines

Dehradun: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तर रेलवे के साथ बैठक, ऋषिकेश–डोईवाला बाईपास और कुम्भ 2027 रेल यातायात पर अहम निर्देश

Dehradun: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तर रेलवे के साथ बैठक, ऋषिकेश–डोईवाला बाईपास और कुम्भ 2027 रेल यातायात पर अहम निर्देश
शेयर करे-

Dehradun: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्य सचिव कार्यालय में DRM, उत्तर रेलवे मुरादाबाद श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के साथ महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उत्तर रेलवे से जुड़े विभिन्न प्रकरणों एवं प्रस्तावित रेल परियोजनाओं की प्रगति और आवश्यक समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य सचिव ने ऋषिकेश–डोईवाला बाईपास रेलवे लाइन परियोजना के अंतर्गत देहरादून जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि राजाजी नेशनल पार्क एवं वन विभाग की 3.62 हेक्टेयर वन भूमि के संबंध में रेलवे, मुख्य वन्यजीव वार्डन और राजाजी नेशनल पार्क के साथ संयुक्त सर्वेक्षण कर निरीक्षण आख्या शासन को उपलब्ध कराई जाए।

देहरादून–मोहण्ड–सहारनपुर टनल आधारित रेलवे लाइन परियोजना के लिए Final Location Survey कराते हुए अद्यतन स्थिति से शीघ्र अवगत कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही हर्रावाला रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण मास्टर प्लान को शासन से साझा करने तथा रेलवे व जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त सर्वे कर निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया।

कुम्भ मेला–2027 के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य सचिव ने रेलवे अधिकारियों को DM हरिद्वार, SSP हरिद्वार, मेलाधिकारी एवं राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के साथ मिलकर संयुक्त Traffic Plan तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही हरिद्वार के समीप रेलवे सुरंग पर ढलान स्थिरीकरण (Slope Stabilization) कार्य शीघ्र पूर्ण कर कृत कार्यवाही की आख्या शासन को उपलब्ध कराने को कहा।

बैठक में सचिव परिवहन श्री बृजेश कुमार संत, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी सहित रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *