Headlines

Dehradun: उत्तराखंड का परचम: नार्थ इंडिया मुए थाई चैंपियनशिप में 15 स्वर्ण सहित 27 पदक जीते

Dehradun: उत्तराखंड का परचम: नार्थ इंडिया मुए थाई चैंपियनशिप में 15 स्वर्ण सहित 27 पदक जीते
शेयर करे-

Dehradun: जम्मू पुलिस स्पोर्ट्स रिंग में आयोजित नार्थ इंडिया मुए थाई (थाई बॉक्सिंग) चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 27 पदक अपने नाम किए।

मुए थाई एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं एशियन कोच सतीश जोशी ने बताया कि यह चैंपियनशिप जनवरी के पहले सप्ताह में मुए थाई एसोसिएशन ऑफ़ जम्मू कश्मीर के तत्वावधान और यूनाइटेड मुए थाई एसोसिएशन इंडिया के निर्देशन में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के आठ राज्यों के 450 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड के 32 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया और प्रदेश का नाम रोशन किया।

देहरादून के चार खिलाड़ियों ने भी प्रदेश की टीम में शामिल होकर शानदार प्रदर्शन किया। वंश गुसाईं, प्रणव नौडीयाल और विवेक पंवार ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि बालिका वर्ग में सुची सिरोही ने कांस्य पदक जीता।

पदक विजेताओं को जम्मू-कश्मीर ओलंपिक संघ के चेयरमैन डॉ. आशुतोष शर्मा और महासचिव विजय वैद्य ने सम्मानित किया। उत्तराखंड की टीम ने कुल 27 पदक जीतकर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों और संगठनों ने उन्हें बधाई दी।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *