Headlines

Dehradun: देहरादून में राष्ट्रपति ने किया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ, योग को बताया भारत की चेतना और सॉफ्ट पावर

Dehradun: देहरादून में राष्ट्रपति ने किया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ, योग को बताया भारत की चेतना और सॉफ्ट पावर
शेयर करे-

Dehradun: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देहरादून में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ करते हुए योग को भारत की चेतना और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि योग न केवल व्यक्तिगत कल्याण का माध्यम है, बल्कि यह भारत की सॉफ्ट पावर का एक सशक्त प्रतीक भी है जिसने विश्वभर में अपनी प्रभावशीलता सिद्ध की है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि योग एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से, समुदाय को समुदाय से और देश को देश से जोड़ता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आज पूरी दुनिया में लोग योग को अपनाकर इसके लाभ प्राप्त कर रहे हैं, जिससे भारत की वैश्विक भूमिका और भी सशक्त हुई है।

इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीनतम सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि यह मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने की एक प्रक्रिया है जो आत्मानुशासन और मानसिक शांति का मार्ग दिखाती है।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज योग एक वैश्विक अभियान बन चुका है और यह भारत के लिए गर्व की बात है कि पूरी दुनिया इसकी महत्ता को समझते हुए इसे अपना रही है। उन्होंने इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” को भारतीय चिंतन ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की सजीव अभिव्यक्ति बताया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी संबोधन दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से उत्तराखंड ने देश की पहली योग नीति-2025 तैयार की है, जो राज्य की पारंपरिक ज्ञानधारा, आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक धरोहर को समकालीन अवसरों से जोड़ने का कार्य करेगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, छात्रों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और सामूहिक योग अभ्यास किया।

Dehradun

For latest news updates click here

For English news updates click here

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *