Haldwani: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को “अजय योग एवं फिटनेस सेंटर, हल्द्वानी” द्वारा अमर गार्डन, डहरिया में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 200 योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंस्पिरेशन स्कूल की चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश, एसपी (सीआईडी) श्रीमती कमला बिष्ट, एक्रो योगी अजय जी एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच हेड श्री नवीन निश्चल ने दीप प्रज्वलन कर किया।
मुख्य अतिथि डॉ. गीतिका बल्यूटिया ने अपने संबोधन में योग को जीवन की सकारात्मक दिशा देने वाला शक्तिशाली माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक व आत्मिक रूप से सशक्त होता है तथा समाज में अधिक सकारात्मक योगदान दे सकता है।
योगाचार्य श्री अजय जी ने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास करवाया और योग के बहुआयामी लाभों को विस्तारपूर्वक समझाया। शिविर में बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक योग प्रदर्शन ने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में अजय योग एवं फिटनेस सेंटर द्वारा योग में उत्कृष्ट योगदान देने वाले साधकों को सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता में सेंटर के प्रशिक्षकों शालिनी कंवल, दीपक, आनंद, ज्योति एवं गौरव की विशेष भूमिका रही।
इस अवसर पर द्रौपदी गोयल, मनोज केसरवानी, रश्मि मर्तोलिया, विजय जयसवाल, भारती सतवाल, मनीष मर्तोलिया, गौरव मर्तोलिया, मनीष मित्तल, गुरमीत सिंह और विकास तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


