Headlines

Haldwani: जैविक कृषि और पर्वतीय किसानों की आय बढ़ाने पर जोर,आयुक्त दीपक रावत ने की योजनाओं की समीक्षा

Haldwani: जैविक कृषि और पर्वतीय किसानों की आय बढ़ाने पर जोर,आयुक्त दीपक रावत ने की योजनाओं की समीक्षा
शेयर करे-

Haldwani: शुक्रवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयुक्त एवं मा. मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल के कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जैविक कृषि को बढ़ावा देने, आधुनिक कृषि यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, पारंपरिक फसलों को पुनर्जीवित करने तथा किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराने जैसे अहम विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

आयुक्त रावत ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि एवं उद्यान गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों और किसानों की आय में वृद्धि के लिए एक ठोस कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को बेहद कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे कृषि और उद्यान आधारित स्वरोजगार योजनाएं प्रारंभ कर सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि नवाचार और योजनाबद्ध प्रयासों से कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में पर्वतीय अंचलों में आर्थिक क्रांति लाई जा सकती है। आयुक्त रावत ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर चिंता जताई और उद्यानिकी फसलों जैसे आड़ू, खुमानी, सेव तथा सब्ज़ियों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर बीमा राशि के भुगतान के निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने संयुक्त निदेशक उद्यान अजय पाल को जिम्मेदारी सौंपी।

समीक्षा बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि पी.के. सिंह ने बताया कि मंडल में 1502 क्लस्टर के माध्यम से कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। इन क्लस्टरों को पावर ट्रेलर, सूक्ष्म पोषक तत्व, ग्रेडिंग और पैकेजिंग मशीनें प्रदान की गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 3 लाख 75 हजार किसानों का शत-प्रतिशत सत्यापन पूरा किया जा चुका है।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *