Headlines

Haldwani: राम और बद्रीनाथ धाम के कथित चढ़ावा प्रकरण पर सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस का हनुमान चालीसा पाठ, निष्पक्ष जांच की मांग

Haldwani: राम और बद्रीनाथ धाम के कथित चढ़ावा प्रकरण पर सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस का हनुमान चालीसा पाठ, निष्पक्ष जांच की मांग
शेयर करे-

Haldwani: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और उत्तराखंड के पवित्र श्री बद्रीनाथ धाम में दान (चढ़ावा) की कथित चोरी के मामले को लेकर हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में गोल्ज्यू मंदिर, उत्थान मंच (हीरानगर) में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान से सत्य की विजय, दोषियों को दंड और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और श्री बद्रीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। इन पवित्र स्थलों पर श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान में कथित अनियमितताओं के आरोप बेहद गंभीर हैं और सरकार को पूरे मामले की पारदर्शी जांच कर सच्चाई देश के सामने लानी चाहिए।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि यदि चढ़ावे की राशि में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो यह केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं पर सीधा आघात है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और श्री बद्रीनाथ धाम श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक हैं। यदि इन पवित्र धामों में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी हुई है तो यह श्रद्धालुओं के विश्वास के साथ गंभीर विश्वासघात है। कांग्रेस निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की मांग करती है तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होने तक अपनी आवाज उठाती रहेगी।

हनुमान चालीसा पाठ के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान से धर्म, सत्य और आस्था की रक्षा की प्रार्थना करते हुए मांग की कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर एवं श्री बद्रीनाथ धाम के कथित चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

For latest news updates click here

News Update
Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *