Haldwani: उत्तराखंड में भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। शुक्रवार को नाम वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग की टीम ने उनके निर्वाचन की घोषणा की। विधानसभा के प्रभारी सचिव एवं रिटर्निंग ऑफिसर हेम चंद्र पंत ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।
दिनेश आर्य के निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही कुमाऊं मंडल को करीब 12 साल बाद राज्यसभा में प्रतिनिधित्व मिला है। इससे पहले कुमाऊं से भगत सिंह कोश्यारी राज्यसभा सांसद रहे थे।
दिनेश आर्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) रह चुके हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नैनीताल विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर दावेदारी की थी। हालांकि, पार्टी ने सरिता आर्य को प्रत्याशी बनाया, जिसके बाद दिनेश आर्य ने इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्हें सरकार में जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
अब राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद दिनेश आर्य राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
