Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पर हल्द्वानी में भव्य आयोजन, मशाल जुलूस के साथ निकली सेवा ज्योति रथ यात्रा

Haldwani: प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पर हल्द्वानी में भव्य आयोजन, मशाल जुलूस के साथ निकली सेवा ज्योति रथ यात्रा
शेयर करे-

Haldwani: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नैनीताल जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में हुआ, जहां सांसद अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में संवैधानिक पद की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री के रूप में करीब 13 वर्ष और मई 2014 से प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर सेवा करते हुए उन्होंने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे किए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं का नया दौर शुरू हुआ। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, किसान सम्मान निधि और गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, स्कूली छात्र छात्राओं और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण भी सुना गया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के बाद मशाल जुलूस के साथ सेवा ज्योति रथ यात्रा निकाली गई। सांसद अजय भट्ट और अन्य गणमान्य लोगों ने रथ यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा शहीद चौक, ठंडी सड़क से शुरू होकर नगर निगम स्थित सेवा ज्योति पार्क तक पहुंची। मशाल सेवा ज्योति यात्रा में अंतरराष्ट्रीय धावक सुरेश पांडे और राष्ट्रीय धाविका ममता पाठक ने भी प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने घोषणा की कि नगर निगम पार्क का नाम परिवर्तित कर अब सेवा ज्योति यात्रा पार्क रखा जाएगा।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया। साथ ही प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जामंत्री सुरेश भट्ट समेत भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, मातृशक्ति, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *