Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: मुख्यमंत्री धामी आज हल्द्वानी दौरे पर, प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में करेंगे शिरकत

Haldwani: मुख्यमंत्री धामी आज हल्द्वानी दौरे पर, प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में करेंगे शिरकत
शेयर करे-

Haldwani: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि धामी सुबह बागेश्वर से रवाना होकर दोपहर में हल्द्वानी पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौ अक्टूबर को डिग्री कॉलेज हैलीपेड, बागेश्वर से अपराह्न 12:35 बजे रवाना होंगे और 1:05 बजे एफटीआई हैलीपेड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके बाद 1:20 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के लिए अपराह्न 2:20 बजे से 3 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी अपराह्न 3:20 बजे एफटीआई हैलीपेड से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *