Haldwani: हल्द्वानी तहसील में पूर्व में फर्जी तरीके से बनाए गए स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच तेज कर दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से चल रही इस व्यापक जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जनपद की सभी तहसीलों में अब तक बनाए गए स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की गहन समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी तहसील के अंतर्गत पहले भी कई फर्जी प्रमाण पत्र निरस्त किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आज 25 और स्थाई निवास प्रमाण पत्रों को फर्जी पाए जाने पर रद्द किया जा रहा है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि गलत तरीके से बनाए गए प्रमाण पत्रों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके और पात्र लोगों को ही इसका लाभ मिले।
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जांच के दायरे में आने वाले सभी मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Chief Editor, Aaj Khabar
