Headlines

Haldwani: अमेज़ॉन गोदाम में भीषण आग, दो कर्मचारियों की मौत।

Roorkee News
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में शुक्रवार देर रात अमेज़ॉन के एक गोदाम में भीषण आग लगने से दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रात करीब 11:50 बजे डायल-112 के माध्यम से शीतल होटल के सामने स्थित गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोदाम में धधक रही आग पर काबू पाने के लिए संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। आग बुझाने के बाद अंदर कार्यरत दो कर्मचारियों के गंभीर रूप से झुलसने और धुएं के कारण दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई। मृतकों की पहचान नरेंद्र प्रसाद (35) निवासी गोलापार और अमित आर्य (25) निवासी रामपुर रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Roorkee News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *