Headlines

Haldwani News: पत्नी की मौत से सदमे में आया पति, पांच दिन बाद दम तोड़ा

Haldwani News
शेयर करे-

For Latest Haldwani News Click Here

Haldwani News: मुखानी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति अपनी पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया और पत्नी के निधन के पांच दिन बाद खुद भी इस दुनिया को छोड़कर चला गया। इस घटना के बाद परिवार में गहरा मातम छा गया है।

हिम्मतपुर मल्ला आदर्श कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय माधवी सुयाल रक्षाबंधन के दिन सड़क हादसे में घायल हो गई थीं। उनका इलाज चल रहा था, लेकिन 22 अगस्त को माधवी का निधन हो गया। पत्नी की मौत के बाद 65 वर्षीय पति पूरन चंद्र सुयाल को इतना गहरा सदमा लगा कि वह इसे सहन नहीं कर पाए। माधवी की मौत के पांचवें दिन अचानक उनकी भी मौत हो गई।

परिवार के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन माधवी अपने भाई को राखी बांधकर बेटे के साथ घर लौट रही थीं। रास्ते में चक्कर आने के कारण वह चलती बाइक से गिर गईं और एसटीएच में भर्ती कराए जाने के बाद उनकी मौत हो गई। पति पूरन चंद्र सुयाल इस घटना से गहरे सदमे में थे और उन्होंने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। बेटे मोहन चंद्र सुयाल के मुताबिक, पिता की तबीयत अचानक बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Haldwani News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *