Headlines

Haldwani: हल्द्वानी पुलिस ने 2 घंटे में यूपी रामपुर से गुमशुदा दो बालिकाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया

Haldwani: हल्द्वानी पुलिस ने 2 घंटे में यूपी रामपुर से गुमशुदा दो बालिकाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया
शेयर करे-

Haldwani: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे गुमशुदा बच्चों की बरामदगी अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली। हल्द्वानी निवासी दो बालिकाएं घर से नाराज होकर चली गई थीं।

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी श्री अमर चंद्र शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष पुलिस टीम गठित की। तकनीकी सर्विलांस और तत्परता की मदद से टीम ने मात्र दो घंटे में दोनों बालिकाओं को बिलासपुर, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) से सकुशल बरामद किया।

बाल कल्याण अधिकारी से पूछताछ में पता चला कि बालिकाएं घरवालों द्वारा डांटे जाने के कारण नौकरी की तलाश में गई थीं। उन्हें काउंसलिंग के बाद सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने बालिकाओं की सुरक्षित बरामदगी पर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

बरामदगी टीम:

  • उप निरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा, प्रभारी चौकी मंडी
  • कानि० ललित मेहरा
  • म०का० दीपा कुमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *