Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर दिव्यांगजनों के लिए जन सुविधा कल्याण शिविर आयोजित, 115 प्रमाण पत्र बने

Haldwani: जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर दिव्यांगजनों के लिए जन सुविधा कल्याण शिविर आयोजित, 115 प्रमाण पत्र बने
शेयर करे-

Haldwani: जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में बुधवार को दिव्यांगजनों के लिए जन सुविधा कल्याण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में दिव्यांगजनों को लाने और घर छोड़ने के लिए निशुल्क वाहन सुविधा प्रदान की गई। साथ ही, उनके दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए और विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

Haldwani

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने जानकारी दी कि शिविर में कुल 115 दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाए गए। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती श्वेता भंडारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय जोशी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्ष सिंह ऐरी, मनोचिकित्सक डॉ. हिमांशु कांडपाल, मनोवैज्ञानिक डॉ. युवराज सिंह, ईएनटी सर्जन डॉ. कविता लोहनी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की टीम ने भी सक्रिय योगदान दिया।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *