Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: दीपावली पर बढ़ेगी सुरक्षा, SSP नैनीताल ने चलाया ‘ऑपरेशन सैनेटाइज’

Haldwani: दीपावली पर बढ़ेगी सुरक्षा, SSP नैनीताल ने चलाया ‘ऑपरेशन सैनेटाइज’
शेयर करे-

Haldwani:आगामी दीपावली के मद्देनज़र, नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बुधवार शाम हल्द्वानी बाजार में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।ऑपरेशन “सैनेटाइज” के तहत एसएसपी ने पुलिस टीम के साथ शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में औचक निरीक्षण कर संदिग्ध लोगों की चेकिंग और सत्यापन की कार्यवाही की। इस अभियान का उद्देश्य त्योहार के दौरान शहर में सुरक्षा सुनिश्चित करना और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।

Haldwani

सुरक्षा का संदेश और बाजार का निरीक्षण

पुलिस टीम ने विभिन्न दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में काम कर रहे कर्मचारियों से
सत्यापन की जानकारी ली और निर्देश दिया कि बिना सत्यापन किसी भी व्यक्ति
को रोजगार न दिया जाए
। एसएसपी मीणा ने अनावश्यक रूप से घूम रहे
लोगों को फटकार लगाई
और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन का पालन करने की हिदायत दी।

Haldwani: दीपावली पर बढ़ेगी सुरक्षा, SSP नैनीताल ने चलाया ‘ऑपरेशन सैनेटाइज’

कई इलाकों में चेकिंग और संदिग्धों की जांच

चेकिंग अभियान के तहत नल बाजार, मंगल पड़ाव सब्जी मंडी, ताज चौराहा, सदर बाजार
और कालू सिद्ध मंदिर के आस-पास के इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
बाजारों में संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए 09 पिकेट पॉइंट बनाए गए,
जहां संदिग्धों की जांच की गई और बिना सत्यापन काम कर रहे लोगों को चौकी ले जाकर पूछताछ की गई।

Haldwani: दीपावली पर बढ़ेगी सुरक्षा, SSP नैनीताल ने चलाया ‘ऑपरेशन सैनेटाइज’

110 लोगों को लाया गया पुलिस चौकी

चेकिंग के दौरान करीब 110 लोगों को पूछताछ के लिए मंगल पड़ाव चौकी लाया गया,
जिनमें से 63 लोगों के खिलाफ सत्यापन न होने पर और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर
81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर जुर्माना वसूला गया।

Haldwani: दीपावली पर बढ़ेगी सुरक्षा, SSP नैनीताल ने चलाया ‘ऑपरेशन सैनेटाइज’

दीपावली पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता

एसएसपी ने नागरिकों से अपील की कि त्योहार के दौरान जेबकतरों, चैन स्नैचरों और
टप्पेबाजों से सावधान
रहें और छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा,
“दीपावली खुशियों का पर्व है, लेकिन सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”
उन्होंने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया ताकि
सभी लोग भयमुक्त वातावरण में सुरक्षित दीपावली मना सकें।

Haldwani: दीपावली पर बढ़ेगी सुरक्षा, SSP नैनीताल ने चलाया ‘ऑपरेशन सैनेटाइज’

पुलिस का कड़ा संदेश

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने स्पष्ट किया कि शहर में किसी भी प्रकार की अराजकता
बर्दाश्त नहीं की जाएगी
और त्योहार के दौरान सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस
सतर्क रहेगी।

Haldwani: दीपावली पर बढ़ेगी सुरक्षा, SSP नैनीताल ने चलाया ‘ऑपरेशन सैनेटाइज’

“आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सुरक्षित और    खुशहाल दीपावली मनाएं,”- एसएसपी नैनीताल 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *