Haldwani: युवक ने गौला पुल से कूदकर जान दी हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित गौला पुल से कूद कर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम काठगोदाम में गौला पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को नदी से निकलकर गंभीर हालत में अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है
युवक की पहचान हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रहने वाले मोहम्मद गुफरान 19 वर्ष के नाम से हुई है। । युवक ने जान क्यों दी अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है वहीं आत्महत्या के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
