Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Kathgodam: काठगोदाम के लमजाला में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस-SDRF और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बचाई दो लोगों की जान

Kathgodam: काठगोदाम के लमजाला में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस-SDRF और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बचाई दो लोगों की जान
शेयर करे-

Kathgodam: काठगोदाम क्षेत्र के ग्राम सभा लमजाला में गुरुवार को एक थार वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक युवक और युवती घायल हो गए। सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को कोतवाली काठगोदाम क्षेत्र के ग्राम सभा लमजाला में वाहन संख्या UK04AR1001 के गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर एसडीआरएफ, हल्द्वानी फायर सर्विस और यातायात निरीक्षक भूपेश पांडे भी पहुंचे।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम के सदस्यों ने दुर्गम रास्ते और गहरी खाई की चुनौतियों के बीच वाहन तक पहुंचकर उसमें सवार दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को एंबुलेंस 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

रेस्क्यू किए गए लोगों की पहचान 29 वर्षीय नीरज सिंह रजवार, पुत्र गोविंद सिंह रजवार, निवासी चंदन हॉस्पिटल के पास, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी और 29 वर्षीय रिचा शाह, पुत्री संतोष शाह, निवासी आवास विकास, हल्द्वानी के रूप में हुई है। घटनास्थल पर दोनों के परिजन भी मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

रेस्क्यू अभियान में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, यातायात निरीक्षक भूपेश पांडे, मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सहित पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं, स्थानीय ग्रामीणों सचिन शाह, रमेश चंद्र, रोहित बिष्ट, अमन जन्तवाल, सोनू जन्तवाल, विजय जन्तवाल, अक्षय जंतवाल, यशपाल आर्य, बॉबी आर्य, पियूष जंतवाल और प्रियांशु बिष्ट ने भी रेस्क्यू अभियान में सहयोग किया।

पुलिस और बचाव दल की त्वरित कार्रवाई तथा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को समय रहते खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *