Headlines

Kathgodam: पंचायत चुनाव की खुशी बदली गम में, सड़क हादसे में बीडीसी सदस्य गंगा बिष्ट के पति दीवान सिंह का निधन

Haldwani Newss
शेयर करे-

Kathgodam: पंचायत चुनाव में जीत की खुशी उस समय गम में बदल गई जब बीडीसी सदस्य गंगा बिष्ट के पति का सड़क हादसे में निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार, 57 वर्षीय दीवान सिंह, गौलापार के दौलतपुर निवासी, बीते दिन अपनी ई-स्कूटी से पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणों से मिलने निकले थे। वे पत्नी की जीत के बाद लोगों का आभार व्यक्त कर रहे थे।

शाम को सब्जी लेने बाजार जाते समय रास्ते में अचानक एक मासूम बच्चे को बचाने के प्रयास में उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *