Headlines

Kathgodam: काठगोदाम–दिल्ली के बीच प्रातःकालीन वंदे भारत शुरू करने की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की बात

Kathgodam: काठगोदाम–दिल्ली के बीच प्रातःकालीन वंदे भारत शुरू करने की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की बात
शेयर करे-

Kathgodam: सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दूरभाष पर वार्ता कर काठगोदाम–दिल्ली–काठगोदाम के मध्य प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग तेज कर दी है।

उन्होंने बताया कि काठगोदाम कुमाऊं क्षेत्र का प्रमुख रेलवे स्टेशन है और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद श्रद्धालुओं का आवागमन भी लगातार बढ़ा है। प्रतिदिन हजारों यात्री दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करते हैं, लेकिन मौजूदा ट्रेनों की सुबह की समय-सारिणी यात्रियों के लिए सुविधाजनक नहीं है।

भट्ट ने कहा कि यदि दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत सेवा शुरू होती है तो यात्री सुबह दिल्ली पहुंच सकेंगे और शाम को काठगोदाम लौटने में आसानी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि काठगोदाम और लालकुआं दोनों स्टेशनों पर मेंटेनेंस की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध है, इसलिए जनहित में इस सेवा का शीघ्र संचालन अत्यंत आवश्यक है। क्षेत्रीय जनता की यह पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद एक बार फिर जग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *