Headlines

Bihar: बिहार चुनाव में एनडीए 188 सीटों पर आगे, अमित शाह के 160+ अनुमान को पीछे छोड़ा

Bihar: बिहार चुनाव में एनडीए 188 सीटों पर आगे, अमित शाह के 160+ अनुमान को पीछे छोड़ा
शेयर करे-

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) जबरदस्त जीत की ओर बढ़ रहा है। मतदान से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 160 से अधिक सीटें जीतने का अनुमान जताया था, लेकिन एनडीए ने इससे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 188 से अधिक सीटों पर बढ़त बना ली है।

रुझानों के अनुसार बीजेपी 84 सीटों पर आगे है, जबकि नीतीश कुमार की जेडीयू 76 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) 22 सीटों पर और जीतन राम मांझी की हम पार्टी 4 सीटों पर आगे चल रही है। कुल मिलाकर, एनडीए ने वह लक्ष्य भी पार कर लिया है जो अमित शाह ने सार्वजनिक रूप से तय किया था।

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। परिसर की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और आम जनता की आवाजाही रोक दी गई है। रुझानों से साफ है कि महागठबंधन इस चुनाव में बुरी तरह पिछड़ गया है और एनडीए की भारी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

बिहार के रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “बिहार में जो खेल SIR ने किया है, वह अब पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, यूपी सहित किसी भी जगह नहीं हो पाएगा, क्योंकि चुनावी साज़िश का भंडाफोड़ हो चुका है। हमारा ‘PPTV’ यानी ‘पीडीए प्रहरी’ अब सतर्क रहेगा और भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं, छल है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *