Headlines

Haldwani: “25वां शरदोत्सव मेला” के तीसरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों की धूम, सांस्कृतिक झलकियों से सजा हल्द्वानी

Haldwani: “25वां शरदोत्सव मेला” के तीसरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों की धूम, सांस्कृतिक झलकियों से सजा हल्द्वानी
शेयर करे-

Haldwani: मानव विकास सेवा संस्थान द्वारा आयोजित पारंपरिक पाँच दिवसीय “25वां शरदोत्सव मेला” के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, विशिष्ट अतिथि जॉइंट कमिश्नर आबकारी के.के. कांडपाल, विशेष अतिथि श्रीमती पूनम गुप्ता और उद्योगपति विवेक सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रदीप उपाध्याय ने किया। नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में कोरियोग्राफर अंकित कुमार और नितिन चौहान निर्णायक के रूप में मौजूद रहे। प्रसिद्ध डांसर व एक्ट्रेस हर्षिता कोहली ने “मैं पहाड़न मछु” गीत पर अपने मनमोहक नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सांस्कृतिक संध्या में उत्तर भारत के प्रसिद्ध फनकार तारीक किशोर ने “हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम” गीत से दर्शकों को झुमाया, वहीं बॉलीवुड सिंगर सुनीता कपूर ने मेल और फीमेल दोनों आवाजों में प्रस्तुति देकर सभी को चकित किया। गायिका ईदुल जावेद खान, कॉमेडियन कमल आनंद और गायिका अमीषा तेवतिया की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

मिमिक्री आर्टिस्ट अनिल भटनागर ने अपनी कला से बॉलीवुड सितारों और वाद्य यंत्रों की आवाजें निकालकर दर्शकों को अचंभित कर दिया। मेले में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, हस्तशिल्प और पारंपरिक नृत्यों का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।

संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष व फिल्म निर्माता-निर्देशक विक्की योगी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि आयोजन को शासन, जिला प्रशासन और नगर निगम का भरपूर सहयोग मिल रहा है। श्री रामलीला मैदान, हल्द्वानी में आयोजित यह मेला 14 नवम्बर तक चलेगा।

राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आयोजित इस महोत्सव में प्रदेशभर से संस्थान, विद्यालय, कॉलेज और युवा कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आयोजन उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और एकता का प्रतीक बनकर स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर पत्रकार परिषद के सदस्य दिनेश जोशी, अमित अग्रवाल, हरीश चंद्र पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्वागत समिति की अध्यक्ष दीपिका मेहता, कोषाध्यक्ष साक्षी बेलवाल, शिखा शर्मा, गिरीश खाती, गिरीश बुग्याल, प्रेम कुमार, कविता बिष्ट और पूनम चंद्र की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *