Headlines

Nainital: दिल्ली धमाके के बाद नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर, जिलेभर में सघन चेकिंग और फ्लैग मार्च जारी

Nainital: दिल्ली धमाके के बाद नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर, जिलेभर में सघन चेकिंग और फ्लैग मार्च जारी
शेयर करे-

Nainital: दिल्ली में हाल ही में हुए धमाके के बाद नैनीताल पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को लगातार चेकिंग अभियान चलाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

बीडीएस टीमों द्वारा संवेदनशील स्थलों की जांच की जा रही है, वहीं हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर और लालकुआं में पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाले गए। एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने फ्लैग मार्च से पहले फोर्स को सतर्क रहने और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।

होटलों, ढाबों, फड़-फेरी वालों और किरायेदारों का सत्यापन भी तेज़ी से जारी है, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व की पहचान कर उसे रोका जा सके। एसएसपी ने स्पष्ट कहा है कि जिले की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Nainital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *