Headlines

Kathgodam: काठगोदाम आयकर संगोष्ठी में करदाताओं की समस्याओं पर व्यापक विमर्श, कई मामलों का तत्काल निस्तारण

Kathgodam: काठगोदाम आयकर संगोष्ठी में करदाताओं की समस्याओं पर व्यापक विमर्श, कई मामलों का तत्काल निस्तारण
शेयर करे-

Kathgodam: आयकर भवन काठगोदाम गोलापुर के सभागार में आज 19 नवंबर 2025 को माननीय प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त उत्तर प्रदेश (पूर्व), लखनऊ श्री अमल पुष्प (भारतीय राजस्व सेवा) की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में टैक्स बार एसोसिएशन हल्द्वानी, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन हल्द्वानी, प्रांतीय व्यापार मंडल, कुमाऊं-गढ़वाल चेंबर ऑफ कॉमर्स, विभिन्न क्षेत्रीय बैंकों तथा करदाताओं ने सक्रिय भागीदारी दर्ज की।

संगोष्ठी में प्रतिभागियों ने आयकर से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव एवं समस्याएँ प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि श्री अमल पुष्प को कर सलाहकारों और करदाताओं द्वारा सीपीसी, छूट (Exemption) तथा अन्य मामलों से जुड़ी चुनौतियों से अवगत कराया गया। कई समस्याओं का समाधान वहीं तत्काल किया गया, जबकि शेष के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

मुख्य आयकर आयुक्त ने करदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि देश की आर्थिक प्रगति में उनका सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में माननीय प्रधान आयकर आयुक्त बरेली श्री राधेश्याम, प्रधान आयकर आयुक्त हल्द्वानी श्री नरेंद्र सिंह जंपांगी, आयकर आयुक्त अपील हल्द्वानी श्री संजय कुमार, अपर आयकर आयुक्त रेंज-1 हल्द्वानी श्री जितेंद्र कुमार सोनकर, वरिष्ठ अधिकारी तथा उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *