Headlines

Haldwani: ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के संकल्प की ओर बड़ी सफलता, नैनीताल पुलिस ने 645 नशीले इंजेक्शन बरामद किए

Haldwani: ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के संकल्प की ओर बड़ी सफलता, नैनीताल पुलिस ने 645 नशीले इंजेक्शन बरामद किए
शेयर करे-

Haldwani: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” अभियान को साकार करने की दिशा में कुमायूँ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेंज एसओटीएफ और थाना बनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 645 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिससे नशा तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

आईजी कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के तहत 17/18 अगस्त की रात गोला बाईपास रोड पर पुलिस ने संदिग्ध ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली। इस दौरान चालक मजहर खान उर्फ सोनू और उसके साथी फैसल कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से क्रमशः 295 और 350 ट्रामाडोल हाईड्रोक्लोराइड इंजेक्शन (कुल 645) बरामद हुए।

बरामद खेप को ई-रिक्शा (चेसिस नं. MYMJTPLO9M24V2113) से परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि यह कार्रवाई केवल एक बरामदगी नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से बचाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्रग माफियाओं को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *