Haldwani: सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी के छात्र गर्वित पन्त ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। उत्तराखंड स्टेट चेस एसोसिएशन द्वारा 11 से 13 अगस्त तक किच्छा में आयोजित प्रतियोगिता में गर्वित ने छह में से चार मुकाबले जीते और एक ड्रा खेला। उनके प्रदर्शन ने उन्हें आंध्र प्रदेश में 21 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित कर दिया।
गर्वित के सम्मान में स्कूल परिसर में विशेष समारोह आयोजित किया गया, जहां उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी गईं। मात्र दो वर्ष पूर्व शतरंज खेलना शुरू करने वाले गर्वित ने कहा कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए पूरी तैयारी करेंगे।
गर्वित के साथ उत्तराखंड टीम में देहरादून से सिराली, रुद्रपुर से सुशील जैन और हल्द्वानी से धैर्य बोरा भी शामिल होंगे। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला सहित सुरेश चन्द्र मिश्रा, महेश चन्द्र जोशी, प्रदीप मित्रा, सुन्दर सिंह कपकोटी, लीला रावत और सभी शिक्षकों व छात्रों ने गर्वित को शुभकामनाएं दीं।

Chief Editor, Aaj Khabar
