Nainital: बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई फायरिंग के मामले में निर्वाचन आयोग ने सख्त कार्रवाई की है। आयोग ने थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद शाह के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की है।
गौरतलब है कि 14 अगस्त को बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव से ठीक पहले फायरिंग की घटना हुई थी। इस दौरान एक ग्रामीण के पैर में गोली लग गई थी, जिसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट ले जाया गया। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने की नीयत से यह गोलीकांड किया गया।

Chief Editor, Aaj Khabar

