Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Nainital: ज्योलीकोट में सिलिंडर से भरा ट्रक खाई में गिरा, बड़ा हादसा टला

Nainital: ज्योलीकोट में सिलिंडर से भरा ट्रक खाई में गिरा, बड़ा हादसा टला
शेयर करे-

Nainital: नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में देर रात एक सिलिंडर से भरा ट्रक (यूके 04 सीबी 3098) गहरी खाई में गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, ट्रक भवाली से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। ज्योलीकोट पुलिस चौकी के पास ट्रक चालक को हल्की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में सड़क किनारे खड़ी सीज पिकअप भी खाई में जा गिरी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस टीम ने ट्रक में सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि चालक गोविंद सिंह गुरना (पिथौरागढ़), तितेंद्र सिंह (पाली कनालीछीना, पिथौरागढ़) और मोहित जकरिया (मोटाहल्दू, हल्द्वानी) पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें निजी वाहन से हल्द्वानी भेज दिया गया है।

ट्रक में खाली सिलिंडर होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

रेस्क्यू अभियान में ज्योलीकोट चौकी के कांस्टेबल चनीराम आर्य, मलकीत कंबोज, धर्मेंद्र साहनी, दीपक जोशी और होमगार्ड ओम प्रकाश शामिल रहे। SDRF की टीम ने भी सराहनीय भूमिका निभाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *