New Delhi: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। उन्होंने हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में खेल विश्वविद्यालय निर्माण हेतु 12.317 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण का अनुरोध किया। साथ ही गंगा और उसकी सहायक नदियों पर स्वीकृत 7 जल विद्युत परियोजनाओं (कुल क्षमता 647 मेगावाट) के विकास और निर्माण की अनुमति देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और गंगा की निर्मलता को ध्यान में रखते हुए सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Chief Editor, Aaj Khabar
