Headlines

New Delhi: आपदा प्रभावितों के लिए एल एंड टी का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए पांच करोड़

New Delhi: आपदा प्रभावितों के लिए एल एंड टी का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए पांच करोड़
शेयर करे-

New Delhi: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लार्सन एंड टुब्रो (L&T) प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की और हालिया प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कंपनी के इस सहयोग पर आभार जताते हुए कहा कि संकट की घड़ी में कॉर्पोरेट सेक्टर का यह योगदान राज्य सरकार के राहत व पुनर्वास कार्यों को गति देगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आपदा संवेदनशील राज्य है और सरकार ने राहत तंत्र को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। एल एंड टी जैसे निजी क्षेत्र की सहभागिता से प्रभावित लोगों को शीघ्र सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर एल एंड टी समूह के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *