Haldwani: गौलापार स्थित रॉयल स्पाइस होटल एंड रेस्टोरेंट में मंगलवार रात कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। कमरे की मांग पूरी न होने पर उन्होंने होटल मैनेजर रमेश चंद्र पर बेल्ट व कड़े से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना मंगलवार रात करीब 9:30 बजे से 9:50 बजे के बीच हुई। आरोपी करण नौला, गौरव रावत, दीपांशु मेहरा और अन्य साथी होटल पहुंचे और कमरे की मांग करने लगे। जब मैनेजर ने उद्देश्य पूछा तो उन्होंने ताश खेलने के लिए जगह चाहने की बात कही। नियमों के तहत इंकार करने पर युवक भड़क उठे और मारपीट करने लगे।
हमले में रमेश चंद्र लहूलुहान हो गए। उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमला, धमकी और मारपीट की धाराओं में कार्रवाई की मांग की है।
सूचना पर काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची। SO काठगोदाम ने बताया कि घटना होटल के CCTV कैमरों में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस ने होटल प्रबंधन को सुरक्षा का आश्वासन भी दिया है।

Chief Editor, Aaj Khabar
