Headlines

Ramnagar: मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों संग बिताए यादगार पल, अनुशासन और मेहनत का दिया संदेश

Ramnagar: मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों संग बिताए यादगार पल, अनुशासन और मेहनत का दिया संदेश
शेयर करे-

Ramnagar: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामनगर पहुंचे। अहाना रिसॉर्ट हेलीपैड पर उनके आगमन पर मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय सहित भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

हेलीपैड पर बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री स्वयं उनके बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। बच्चों ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी और समूह फोटो खिंचवाए, जबकि मुख्यमंत्री ने भी बच्चों के साथ आत्मीयता से बातचीत कर उनके यादगार पलों को खास बना दिया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत, ईमानदारी और सकारात्मक सोच को अपनाकर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री के साथ बिताए इन यादगार पलों से बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए और पूरे कार्यक्रम के दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकती रही।

Ramnagar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *