Ramnagar: जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रामनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 64.47 ग्राम चरस और 25.43 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में 13 फरवरी 2026 को कोतवाली रामनगर क्षेत्र के नई बस्ती गुलरघट्टी धोबी घाट में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने दीपक कश्यप उर्फ काली (33 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राम चन्द्र कश्यप निवासी नई बस्ती गुलरघट्टी, रामनगर को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 64.47 ग्राम चरस तथा 25.43 ग्राम स्मैक बरामद की गई। मामले में कोतवाली रामनगर में मु0अ0सं0 39/2026, धारा 8/20/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2020, 2021 और 2023 में भी उसके खिलाफ नशा तस्करी से संबंधित प्रकरण पंजीकृत हो चुके हैं। पुलिस अब उसके नेटवर्क और आपूर्ति स्रोतों की भी जांच कर रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, कांस्टेबल संजय सिंह, संजय कुमार तथा महबूब आलम शामिल रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
