Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Ramnagar: सही समय पर प्राथमिक उपचार से बचाई जा सकती है जान – डॉ. अंकित कांडपाल

Ramnagar: सही समय पर प्राथमिक उपचार से बचाई जा सकती है जान – डॉ. अंकित कांडपाल
शेयर करे-

Ramnagar: आईएचएम रामनगर में शुक्रवार को टूर मैनेजर, गाइड्स और प्रशिक्षुओं के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कांडपाल ने प्रतिभागियों को आकस्मिक परिस्थितियों में दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना, चोट, नाक से रक्तस्राव, सर्पदंश, हृदयाघात, स्ट्रोक और अस्थमा जैसी आपात स्थितियों में किस प्रकार प्राथमिक उपचार दिया जाना चाहिए। चारधाम यात्रा या जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों की तबीयत बिगड़ने पर सही समय पर दी गई प्राथमिक चिकित्सा उनके जीवन की रक्षा कर सकती है।

डॉ. कांडपाल ने सीपीआर, स्प्लिंट बांधने, नाक से खून बहने की स्थिति में उपाय करने तथा अन्य आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य टूर मैनेजरों और गाइड्स को आपातकालीन स्थितियों में सक्षम बनाना था ताकि वे पर्यटकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *