Dehradun News: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज कुछ पहाड़ी जिलों में बर्फबारी और देहरादून के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने बर्फबारी और बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इससे कड़ाके की ठंड और बढ़ने की संभावना है, जिससे स्थानीय लोगों को और भी मुश्किलें आ सकती हैं।
राज्य के विभिन्न हिस्सों में ठंड के चलते बाजारों में रौनक कम हो गई है और लोग देर से घरों से बाहर निकल रहे हैं। इन दिनों पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में कड़ी ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन दोपहर में सूर्य की किरणों से कुछ राहत मिल रही है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इस ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
तापमान की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम तापमान 6°C के आसपास रहने की संभावना है।
For Latest News Updates Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar